प्रदेश पर अतिरिक्त बोझ डालकर पैसों का रोना रो रही कांग्रेस, कर्ज का ठीकरा BJP पर फोड़ना गलत : सुरेश कश्यप

punjabkesari.in Sunday, Feb 12, 2023 - 10:18 PM (IST)

नाहन (ब्यूरो): भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार लगातार पैसों का रोना रो रही है। व्यवस्था परिवर्तन का दावा करने वाली यह सरकार अपने मंत्रियों की सुविधाओं पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस के मंत्री लगातार पैसा न होने और कर्ज को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं जो दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार ने चेयरमैन को कैबिनेट स्टेटस देकर व 6 सीपीएस बनाकर प्रदेश पर अतिरिक्त बोझ डाला है। मंत्रियों की कोठियों के रंग रोगन पर करोड़ों रुपए का बजट खर्च किया जा रहा है। कर्ज का ठीकरा भाजपा पर फोड़ना गलत है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि धूमल सरकार ने जब सत्ता छोड़ी थी तो प्रदेश पर सिर्फ 27 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था, जिसे वीरभद्र सरकार ने 50 हजार करोड़ रुपए तक पहुंचा दिया था। पूर्व की जयराम सरकार ने जहां वीरभद्र सरकार के समय की देनदारियां चुकाईं, वहीं कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए एक बड़ा बजट खर्च किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के समय खोले गए 600 से अधिक संस्थानों को सरकार ने सिर्फ बदले की भावना से बंद किया। यह कहना गलत है कि उन संस्थानों के लिए बजट का प्रावधान नहीं था। नियमों के अनुसार ही प्रदेश में सभी संस्थान खोले गए थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News