दिग्विजय सिंह कर रहे सेना का अपमान, राहुल गांधी झाड़ रहे पल्ला : सुरेश कश्यप

punjabkesari.in Thursday, Jan 26, 2023 - 12:06 AM (IST)

शिमला (ब्यूरो): भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा है कि राहुल गांधी दिग्विजय सिंह की तरफ से सेना का अपमान करने की बात से पल्ला नहीं झाड़ सकते। उन्होंने कहा कि देश की जनता शहादत का हिसाब नहीं मांगती, उनके बलिदान को सलाम करती है। सुरेश कश्यप ने यहां जारी बयान में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह उनके साथ कन्याकुमारी से जम्मू-कश्मीर तक हजारों किलोमीटर चलने के बाद भी अपने नेता को भारतीय सेना के प्रति सम्मान करना नहीं सीखा सके? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के नेताओं के बयान को निजी बताकर पल्ला नहीं झाड़ सकते। 

सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को देश की सुरक्षा के नाम पर अपने रुख को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज सेना के बड़े अधिकारी भी यह कह रहे हैं कि इस मुद्दे पर सवाल खड़े नहीं किए जाने चाहिए। आज देश के सामने आतंकवाद बहुत बड़ी चुनौती है, ऐसे में सेना के जवानों का मनोबल बढ़ाना चाहिए कि वे किस तरह से पाकिस्तान और चीन की सीमा पर प्रतिकूल हालात में देश की सुरक्षा कर रहे हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी खुद सेना के प्रति विवादित टिप्पणियां करते रहे हैं, जिसके लिए उनको देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पी. चिदम्बरम और मणिशंकर अय्यर सहित अन्य कांग्रेस नेता भी इस तरह के विवादित बयान बार-बार देते रहे हैं, साथ ही कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद अपनी पुस्तक में विवादित टिप्पणी करते हैं। कांग्रेस मीडिया प्रभारी जयराम रमेश तो एक पत्रकार को फिजिकली सवाल करने से रोक रहे थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News