कांग्रेस सरकार ने हिमाचल की जनता से किया छलावा : राजीव बिंदल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 26, 2023 - 07:20 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार ने हिमाचल प्रदेश की जनता से छलावा किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने जो गारंटियां जनता को दीं, उनको पूरा नहीं किया, ऐसे में अब राज्य की जनता प्रत्येक गारंटी का हिसाब लेगी। डॉ. राजीव बिंदल ने यहां जारी बयान में कहा कि वर्तमान सरकार के समय में युवा सचिवालय के बाहर आंसू बहा रहे हैं।

राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार इस कारण सत्ता में आई क्योंकि उसने विधानसभा चुनाव के समय 10 झूठी गारंटियां दीं। इसमें एक गारंटी 22.50 लाख महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए देने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्पीति ब्लॉक की चंद महिलाओं को यह राशि दी गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 8 महीने में प्रदेश सरकार गारंटियों के मुद्दे से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने की गारंटी देने वाली कांग्रेस ने सैंकड़ों लोगों को नौकरी से निकाल दिया गया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News