पूरे देश में किसानों के आंदोलन से भाजपा के सपने हो रहे धराशाही :सुंदर सिंह ठाकुर

punjabkesari.in Tuesday, Oct 05, 2021 - 03:31 PM (IST)

कुल्लू (दिलीप) : उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों रौंदकर बर्बरता हत्या के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने कुल्लू जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बुद्वि सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी के मुख्यामंत्री अदित्यनाथ योगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उपायुक्त कार्यलय के बाहर घंटे धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने गिरफ्तार कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व कांग्रेस नेताओं को जल्द रिहा करने की मांग की और केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिक्ष के बेटे को गिरफ्तार करने की मांग की। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार को चेताया कि किसानों के साथ उत्पीड़न को रोका नहीं गया तो कांग्रेस पार्टी पूरे देश में आंदोलन करेगी। 

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक सदर कुल्लू सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि उत्तरपद्रेश के लखीमपुर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे ने आंदोलनकारी किसानों पर गाड़ी से रौंद कर 5 किसानों को मौत के घाट उतारा है। उन्होंने कहाकि पश्चिम बंगाल में भी किसानों ने कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन किया था जिसके बाद भाजपा के सपने धराशाही हुए है। 3 काले कृषि कानूना  के खिलाफ आंदोलन कर रहे  किसानो को कुचलने का काम कर रहे है। पूरे देश में एक बुलंद आवाज किसानों की है ऐसे में किसानों के खिलाफ काले कानून लाकर उत्पीड़न कर रहे है, जिससे किसान पूरे देश में जहां जहां पर चुनाव हो रहे है। वहां पर किसान आंदोलन कर रहे है। ऐसे में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आंदोलन में मारे गए किसानों के परिजनों से मिलने जा रही थी उन्हें उत्तरप्रदेश सरकार ने लखीमपुर से पहले सीमा पर रोका और उनको बेवजह बिना वारंट के गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद उन्हें नजर बंद किया गया है। कांग्रेस पार्टी की मांग है कि उत्तर प्रदेश में जितने भी कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार किया है उन्हें रिहा किया जाए। उन्होंने कहाकि कश्मीर से कन्या कुमारी तक कांग्रेस पार्टी धरना प्रदर्शन कर रहे है। केंद्र की किसान विरोधी नीतियां से उत्पीड़न कर रहे है और महंगाई को कम करने को ठोस कदम नहीं उठाए और देश में बेरोजगारी से युवा त्रस्त है ऐसे में किसान, बागवान विरोधी नीतियों का विरोध कर रहे है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News