Himachal: भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी का तीखा प्रहार, बाेले-CM सुक्खू काे हाे गया है ‘जयराम फोबिया’

punjabkesari.in Tuesday, Jun 03, 2025 - 03:30 PM (IST)

शिमला/मंडी: मंडी जिला के अंतर्गत आते बल्ह विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा जुबानी हमला बाेला है। गांधी ने आराेप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू काे ‘जयराम फोबिया’ हाे गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर जनता की सच्ची आवाज बनकर उभरे हैं, जिससे कांग्रेस सरकार नाखुश है। इसी वजह से मुख्यमंत्री और कांग्रेस के अन्य नेता बार-बार जयराम ठाकुर पर बिना वजह और झूठे आरोप लगा रहे हैं।

इंद्र सिंह गांधी ने विशेष रूप से विमल नेगी मौत मामले को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब से हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने का आदेश दिया है, तभी से मुख्यमंत्री पूरी तरह बौखलाहट में हैं। इसी बौखलाहट में वह लगातार जयराम ठाकुर को निशाना बना रहे हैं और यहां तक कि हाईकोर्ट के फैसलों पर भी सवाल उठा रहे हैं।

इंद्र सिंह गांधी ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछा है कि एक एसपी रैंक के अधिकारी, जो सरकार के अधीन हैं, वह स्वतंत्र रूप से हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए व्यक्तिगत रूप से एलपीए (लागू प्रक्रिया अपील) दायर कैसे कर सकते हैं? जबकि मुख्यमंत्री खुद कह चुके हैं कि उनकी सरकार इस फैसले को चुनौती नहीं देगी।

इंद्र सिंह गांधी ने आरोप लगाया कि ऐसा लग रहा है कि एसपी शिमला को सरकार का पूरा संरक्षण मिला हुआ है, इसलिए वह न तो सरकार की बात सुन रहे हैं और न ही हाईकोर्ट के आदेशों का सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि उक्त अधिकारी विमल नेगी मामले में इतनी गहरी रुचि क्यों दिखा रहा है और उसकी भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

इसके अलावा भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बात करते हुए इंद्र सिंह गांधी ने कहा कि वर्तमान सरकार में भ्रष्टाचार हर स्तर पर व्याप्त है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं और प्रदेश के विकास कार्यों की बजाय अपने करीबी लोगों और दोस्तों को फायदा पहुंचाने में लगे हुए हैं।
हिमाचल की खबरें व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए इस Link पर करें क्लिक


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News