''BJP नेता खनन माफिया पर चुप क्यों''

punjabkesari.in Sunday, Jul 07, 2019 - 12:31 PM (IST)

हरोली (दत्ता): जिस तरीके से भाजपा के लोग खनन के कार्य में लगे हुए हैं वह किसी से छुपी हुई बात नहीं है। जो लोग उन पर बयानबाजी कर रहे हैं पहले वह खुद का चेहरा आइने में देख लें। वह लोग खुद तो खनन के कार्य में लगे हुए हैं और अन्य पर बयानबाजी कर रहे हैं। विनोद बिट्टू ने कहा कि इस समय हरोली में अराजकता का माहौल पूरी तरह से फैला हुआ है। कोई भी शख्स अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। कुछ दिन पहले क्षेत्र में एक व्यक्ति को दिनदहाड़े लहूलुहान कर दिया गया, वही सरकारी डिपो से राशन की हेराफेरी का मामला भी जनता के सामने आया। 

ऐसे में भाजपा के नेता आखिर चुप क्यों है। क्यों नही अराजकता के माहौल पर कहीं कोई लगाम लगाई जा रही। लोगों के राशन पर डाका डाला जा रहा है, वहीं किसानों को पानी की पाइपें डालने के मामले में तंग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पिछली सरकार के समय में हर कोई सुरक्षित था और कहीं कोई अराजकता का माहौल नहीं था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जहां पहले हरोली विकास मॉडल के रूप में अपनी पहचान बना चुका था, वहीं अब प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही हरोली खनन के रूप से जाना जा रहा है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News