सिरमौर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में BJP प्रत्याशी सुरेश कश्यप को मिले रिकॉर्ड मत

punjabkesari.in Thursday, May 23, 2019 - 05:25 PM (IST)

सिरमौर (रोबिन): शिमला संसदीय सीट के सिरमौर जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की स्थिति लगभग साफ हो गई है। भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप को अपने जिला से रिकॉर्ड मत मिले हैं। उन्हें अपने गृह जिला की पांचों विधानसभा क्षेत्रों से कुल 93,876 वोटों की लीड मिली है। गृह जिला के पांवटा साहिब से सबसे अधिक लीड उन्हें मिली है। यहां से उन्हें 27,432 की रिकॉर्ड लीड मिली है। दूसरे स्थान पर डॉ. राजीव बिंदल का हलका नाहन रहा है। यहां से 24,561 मतों की बढ़त प्राप्त हुई है। अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पच्छाद से सुरेश कश्यप को 16,021 की लीड मिली है।

श्री रेणुका जी से मिली 14,312 मतों की बढ़त

श्री रेणुका जी से भी सुरेश कश्यप ने 14,312 मतों की बढ़त प्राप्त की है। अंतिम स्थान पर शिलाई रहा। हैरानी की बात है कि यहां भी सुरेश कश्यप को 11,550 मत अधिक मिले हैं। खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने कहा कि सिरमौर जिला ने भाजपा उम्मीदवार सुरेश कश्यप को 93, 876 मतों की लीड देकर वोटों से उनकी झोली भर दी। भाजपा नेताओं को भी इतनी बड़ी बढ़त की उम्मीद नहीं थी लेकिन अब स्पष्ट हो चुका है कि मोदी लहर बरकरार है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News