पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को राष्ट्र कभी नहीं भूला सकता : प्रतिभा सिंह
punjabkesari.in Sunday, Aug 20, 2023 - 05:08 PM (IST)

शिमला (राक्टा): पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के साथ ही कैबिनेट मंत्रियों स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर व शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजीव गांधी को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
आईटी व दूरसंचार क्रांति के जनक के तौर हमेशा याद रहेंगे राजीव गांधी
इस मौके पर सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश में आईटी व दूरसंचार क्रांति के जनक के तौर पर स्वर्गीय राजीव गांधी को हमेशा याद रखा जाएगा। देश में महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में 50 प्रतिशत आरक्षण व 18 साल के युवाओं को मताधिकार का अधिकार स्वर्गीय राजीव गांधी की ही देन है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनके योगदान को कभी नहीं भुला सकता। इस मौके पर आदर्श सूद, आनंद कौशल, विनीत गौतम, सुधीर आजाद, दवेंद्र बुशहरी, वेद प्रकाश ठाकुर, भूपेंद्र कंवर, जैनब चंदेल सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सद्भावना चौक पर मनाई गई राजीव गांधी की जयंती
पूर्व पीएम स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक पर भी मनाई गई। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, सीपीएस मोहन लाल ब्राक्टा, सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, पूर्व विधायक राकेश सिंघा, पार्षदगण सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्तियों ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अॢपत की। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क के विभाग के कलाकारों ने भजन और देशभक्ति के गीतों की प्रस्तुति दी।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here