बिंदल ने PM मोदी से मिलकर उठाई मांग, बोले-हिमाचल में खुले ई-विधान अकादमी

punjabkesari.in Wednesday, Aug 08, 2018 - 03:19 PM (IST)

नाहन (सतीश): हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने प्रधानमंत्री से मुलाकात कर हिमाचल विधान अकादमी खोलने की मांग की है। बिंदल का कहना है कि हिमाचल प्रदेश देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां कि ई-विधान प्रणाली सबसे बेहतर तरीके से चल रही है। उन्होंने कहा कि देश के 40 राज्य हिमाचल की ई-विधान प्रणाली को फॉलो कर रहे हैं।

सी.एम. के पत्र के साथ पी.एम. को सौंपे जरूरी कागजात
दरअसल देश में नेवा अकादमी (नैशनल इंस्टीच्यूट ऑफ विधान) स्थापित होना प्रस्तावित है, जिसे जल्द खोलने का फैसला लिया जा सकता है। बिंदल ने कहा कि हिमाचल ई-विधान से जुड़े महत्वपूर्ण कागजात सी.एम. जयराम ठाकुर के पत्र सहित मुलाकत के दौरान प्रधानमंत्री को सौंपे गए हैं जिसके जरिए ई-विधान अकादमी को हिमाचल में खोलने की मांग की गई है।

ई-विधान प्रणाली लागू करने वाला हिमाचल पहला राज्य
बता दें कि हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बना था जहां ई-विधान प्रणाली लागू हुई थी और विधानसभा को पेपरलैस किया गया। इसके बाद कई राज्यों ने भी हिमाचल की तर्ज पर ई-विधान प्रणाली को अपनाने का निर्णय लिया, ऐसे में अब हिमाचल सरकार चाहती है की ई-विधान अकादमी हिमाचल में खुले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News