Bilaspur: 71 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े आरोपी को अदालत ने दिया 3 दिन का पुलिस रिमांड
punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2026 - 04:41 PM (IST)
बिलासपुर (बंशीधर): कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भराड़ी पुल के नजदीक धराड़सानी के पास बस चैकिंग के दौरान गत दिवस 71 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर चिट्टे की सप्लाई के स्रोत का पता लगाने का प्रयास करेगी। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि हैरोइन कहां से लाई गई थी और इसे कहां तथा किसे बेचा जाना था। बता दे कि पुलिस की विशेष डिटैक्शन टीम ने गत दिवस बस की जांच के दौरान करीब 71 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। मामले में पंजाब के अमृतसर जिले के बाबा बकाला तहसील के गांव भोयेवाल निवासी 27 वर्षीय प्रदीप उर्फ दीप को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में पुलिस थाना झंडूता में मामला दर्ज किया गया था। 3 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से नशे की खेप से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास करेगी कि इस मामले में उसके साथ अन्य कौन-कौन लोग जुड़े हैं और क्या इसके पीछे कोई संगठित सप्लाई नैटवर्क सक्रिय हैकीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर भराड़ी पुल के नजदीक धराड़सानी के पास बस चैकिंग के दौरान गत दिवस 71 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश किया। । जांच के आधार पर नशे के अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है। एस.पी. बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

