Kangra: नशे के संदेह में 3 युवक पकड़े, सिरिंजें बरामद

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2026 - 12:39 PM (IST)

भवारना (अतुल): भवारना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को सुलह में 3 युवकों को कथित तौर पर नशे का सेवन करने के संदेह में पकड़ा है। पुलिस को मौके से सिरिंजें भी बरामद हुई हैं। तीनों युवकों का मैडीकल करवाने के बाद उनके ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवकों की पहचान ऋत्विक निवासी सलोह, अक्षय निवासी नगरोटा तथा कर्ण निवासी सलोह के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि युवकों ने कथित तौर पर चिट्टे का सेवन किया था। 

हालांकि, इसकी पुष्टि लैब की रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। इस कार्रवाई को भवारना थाना प्रभारी गुरुदेव सिंह और एएसआई गोपाल की अगुवाई में अंजाम दिया गया। पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लिया है। ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News