BJYM में 5 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री और 6 सचिवों नई टीम तैयार, 17 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष बनाए

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2023 - 09:11 PM (IST)

शिमला (हैडली): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद बुधवार को युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों की घोषणा की है जिसमें भुवनेश ठाकुर, सुशील कडशोली, भवानी सिंह पठानिया, सुनील नेगी और नीलम कुमारी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह प्रदेश महामंत्री के तौर पर सन्नी शुक्ला और साकेश शर्मा को दायतित्व सौंपा गया। इसके अलावा जगदीप शर्मा, पृथ्वी राज ठाकुर, हर्ष सूद, रोहित ठाकुर, करनैल सिंह और नरेन्द्र ठाकुर को प्रदेश सचिव बनाया गया। प्रदेश कोषाध्यक्ष के तौर पर मोहर चंद भारद्वाज (मोनू) नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त विनिल पाल प्रदेश कार्यालय सचिव होंगे। भाजुमों के मुख्य प्रवक्ता में अजय चौहान, देवेन्द्र ठाकुर, सौरभ धीमान, कमल सैणी, देवेन्द्र राणा, विनय छिंटा, मुस्कान, दीक्षा वर्मा और अरुण चौहान समराण को दायत्तिव सौंपा। इसके साथ मीडिया प्रभारी के तौर पर अमित, सह मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर, साहिल, हरप्रीत सैणी, अरविन्द कुमार, सुनील शर्मा और अभिमन्यु भागड़ा होंगे। सोशल मीडिया संयोजक अभिनव ठाकुर, सह संयोजक अजय राणा, आईटी संयोजक कर्तव्य वैद्य व सह संयोजक रीना नड्डा होंगे।

ये होंगे 17 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्ष
युवा मोर्चा ने 17 संगठनात्मक जिला के जिला अध्यक्षों की घोषणा की है, जिसमें जिला चंबा का जिला अध्यक्ष विनायक रैणा, कांगड़ा से तपन मन्हास, नूरपुर से राहुल कालिया, देहरा से रमन शर्मा, पालमपुर से राकेश कुलेठी, लाहौल-स्पीति से राहुल धुंशी, कुल्लू से जनेश ठाकुर, मंडी से योगेश ठाकुर, सुंदरनगर से उत्कर्ष चौधरी, हमीरपुर से कपिल मोहन शर्मा, ऊना से संदीप से शर्मा, बिलासपुर से मनोज कुमार, सिरमौर से रणवीर सिंह ठाकुर, सोलन भूपेन्द्र ठाकुर, महासु से अतुल शर्मा, शिमला से हनीश चोपड़ा और किन्नौर से ललित मोहन को जिला अध्यक्ष बनाया गया। 

युवा जोश और अनुभव के साथ युवा मोर्चा होगा और सशक्त : तिलक
तिलक राज ने कहा कि युवा जोश और अनुभव के साथ युवा मोर्चा और मजबूत एवं शक्तिशाली होगा। युवा मोर्चा संगठन को मजबूत बनाते हुएए प्रदेश के युवाओं के हक के लिए लड़ेगा। उन्होंने कहा कि  प्रदेश में युवाओं के लिए युवा मोर्चा कार्य करेगा। वहीं पार्टी द्वारा लिए गए कार्यक्रमों को भी घर द्वार तक ले जाने व लोगों को केंद्र सरकार कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करने का कार्य भी किया जाएगा। आने वाले समय में चुनाव क लिए भी युवा मोर्चा पूरे दमखम के साथ कार्य करेगा। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News