भारत बंद का हिमाचल में भी असर, HRTC के 150 रूट प्रभावित

punjabkesari.in Friday, Mar 26, 2021 - 09:59 PM (IST)

शिमला (राजेश): दिल्ली में किसान आंदोलन के चलते किसानों के भारत बंद के आह्वान का हिमाचल में भी असर देखने को मिला। भारत बंद होने पर शुक्रवार को एचआरटीसीने परवाणु तक ही अपनी बसें भेजीं। चंडीगढ़ टोल प्लाजा से आगे किसानों ने बसें नहीं जाने दीं, ऐसे में हिमाचल से कोई भी बस चंडीगढ़ तक नहीं पहुंच पाई। प्रदेश के विभिन्न जिलों की चंडीगढ़, दिल्ली व पंजाब के  कुछ क्षेत्रों में से हिमाचल से बसें जाती हैं लेकिन भारत बंद होने के कारण ये बसें नहीं जा पाईं और करीब 150 रूट प्रभावित रहे। वहीं दोपहर बाद वाहनों को भी चंडीगढ़़ तक पहुंचने में परेशानी आई और चंडीगढ़ को अपने वाहनों द्वारा जाने वाले लोग भी समय पर नहीं पहुंच पाए। वहीं राजधानी शिमला से देर शाम चंडीगढ़ के लिए ट्रायल पर बसें भेजी गईं। यदि स्थिति सामान्य होती है तो शनिवार को फिर से इन रूटों पर बस सेवा को बहाल कर दिया जाएगा।

एचआरटीसी को हुआ लाखों रुपए का नुक्सान

किसानों की ओर से तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ 26 मार्च को भारत बंद बुलाया था। इस दौरान रेल और सड़क परिवहन सेवाएं प्रभावित होने की संभावना अधिक थी, ऐसे में एचआरटीसी की ओर से बस सेवा को बंद रखा गया। इससे निगम को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है, वहीं यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। जिला शिमला की बात करें तो अधिकतर लोग दिल्ली में नौकरी करते हैं। इसके अलावा एजुकेशन हब होने के चलते दिल्ली में काफी अधिक कोचिंग सैंटर भी हैं। यहां पर भी कई छात्र-छात्राएं कोचिंग लेने के लिए जाते हैं। बसें न चलने के कारण दिल्ली जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News