किडनी रोग से पीड़ित दया कृष्ण की सहायता को आगे आए बलदेव शर्मा
punjabkesari.in Friday, Sep 10, 2021 - 02:58 PM (IST)

बड़सर (अशोक राणा) : बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत दांदडू के गांव खंगरु में किडनी रोग से पीड़ित दया कृष्ण की सहायता के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा आगे आए है। उन्होंने दया कृष्ण के इलाज के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से सहायता दिलवाने की बात कही है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने दांदडू पंचायत के गांव खंगरु में दया कृष्ण के घर जाकर उनसे मिले। पीड़ित की दोनों किडनियां खराब हो चुकी है। उनका हमीरपुर अस्पताल में डायलिसिस हो रहा है। पीड़ित का परिवार इतना खर्चा करने में असमर्थ है। उनके बच्चे अभी छोटे है, जो कि अभी शिक्षा ग्रहण कर रहे है। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि पीड़ित परिवार की हरसंभव सहायता की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत उन्हें 3000 रु प्रति माह राशि जुलाई महीने से शुरू करवा दी गयी है। पीड़ित की धर्मपत्नी डोनर के रूप में सामने आई है। उनके इलाज का जो भी खर्च होगा मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री के माध्यम से दिलवाने का प्रयास रहेगा। भाजपा परिवार पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। बलदेव शर्मा ने पीड़ित एवं उनके परिजनों की खुशहाली की कामना की है। इस मौके पर उप-प्रधान अजीत सिंह, पूर्व प्रधान बाबू राम सोंखला, मंडल कार्यकारिणी सदस्य अशोक कुमार शर्मा, बूथ अध्यक्ष रतन चंद सहित वार्ड पंच मौजूद रहे।