लाहौल-स्पीति : शुलिंग गांव की सामने वाली पहाड़ी में हिमस्खलन, चंद्रा नदी का बहाव रुका

punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 05:39 PM (IST)

पतलीकूहल (ब्यूरो): जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति की चंद्रा वैली में रविवार को शुलिंग गांव की सामने वाली पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ। हालांकि इस घटना से किसी तरह का कोई नुक्सान नहीं हुआ है लेकिन हिमखंड गिरने के कारण कुछ समय के लिए चंद्रा नदी का बहाव रुक गया। जब पहाड़ी से हिमस्खलन हुआ तो इस दौरान हिमखंड के साथ-साथ बर्फ का गुबार भी आसपास फैल गया। इस दौरान क्षेत्र में बर्फीली हवा भी तेजी से आसपास के इलाकों में फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार को चंद्रावैली के शुलिंग गांव के साथ लगती पहाड़ी में हिमस्खलन हुआ है लेकिन इस हिमखंड के गिरने से किसी भी प्रकार का बड़ा नुक्सान नहीं हुआ है।

यहां देखें वीडियो....

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News