दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरकर राजमिस्त्री की मौत, परिजनों में पसरा मातम

punjabkesari.in Saturday, Oct 03, 2026 - 01:55 PM (IST)

Shimla News : जिले के कुपवी उपमंडल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर एक 46 वर्षीय व्यक्ति की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान भीम सिंह पुत्र सीता रामनिवासी गांव जुड्डू डाकघर व तहसील कुपवी, जिला शिमला के रूप में हुई है।

राजमिस्त्री का काम करता था भीम सिंह

जानकारी के अनुसार, मृतक भीम सिंह खेतीवाड़ी के साथ-साथ राजमिस्त्री का काम करता था और इन दिनों कुपवी के गांव सनत में शिरगुल महाराज मंदिर के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि नेरवा-समताड़ा बस में भीम सिंह का कुछ सामान आ रहा था। सामान लेने के लिए वह जल्दबाजी में उतराई से सड़क की ओर दौड़ रहा था। इसी दौरान ढलान पर अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद उसे तुरंत घायल अवस्था में राजगढ़ अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

पुलिस ने शवगृह में शव का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया कि गिरने के कारण मृतक के सिर और कान पर गहरी चोटें आई थी और कान से खून वह रहा था। कुपवी पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News