विधानसभा चुनाव रिजल्ट: कांगड़ा में हारे दिग्गज,15 सीटों में 10 कांग्रेस ने जीतीं, बड़ी जीत काजल, निक्का और बाली की

punjabkesari.in Thursday, Dec 08, 2022 - 06:07 PM (IST)

परौर (के.पी. पांजला) : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नजीते आ गए हैं। कांग्रेस 40 सीटें लेकर प्रदेश में बहुमत के साथ आ रही है। वहीं, 25 सीटे भाजपा जीत रही है। 3 सीटों पर आजाद उम्मीदवार जीते हैं। कांगड़ा जिला की बात करें तो  10 सीटों पर कांग्रेस ने जबकि 4 सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। देहरा की सीट पर एकमात्र आजाद उम्मीदवार जीत पाया है। चौकाने वाली बात है कि इस बार कांगड़ा जिला ने कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस से नूरपुर के प्रत्याशी अजय महाजन, भाजपा के फतेहपुर से प्रत्याशी व मंत्री रहे राकेश पठानिया, शाहपुर से मंत्री रहीं सरवीन चौधरी, देहरा से रमेश चंद धवाला, ज्वालामुखी से रविंदर सिंह रवि चुनाव हार गए हैं। कांगड़ा जिला में सबसे बड़ी जीत भाजपा प्रत्याशी कांगड़ा विधानसभा से पवन काजल ने 19834 मतों से दर्ज की है। दूसरे स्थान पर नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का 18752 मतों से जीते हैं। तीसरे स्थान पर नगरोटा बगवां से कांग्रेस के युवा नेता आरएस बाली  15892 मतों से जीते। इसके  अलावा किसी भी नेता का जीत का आंकड़ा 15 हजार से ऊपर नहीं हैं। कई सीटों पार्टी से बागी होकर चुनाव लड़े प्रत्याशियों ने भी नुकसान किया है।  

आप की 15 सीटों पर जमानत जब्त
कांगड़ा से आए चुनाव नतीजों के बाद आप की 15 सीटों पर जमानत जब्त होती दिख रही है। कई जगह आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों से ज्यादा लोगों ने नोटा को वोट किया है। सुलह में आजाद उम्मीदवार जगजीवन पाल दूसरे और जसवां परागपुर में आजाद उम्मीदवार संजय परासर तीसरे स्थान पर रहे। धर्मशाला और ज्वालामुखी में बागी उम्मीदवारों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया।   

किन सीटों पर कौन जीत रहा
कांग्रेस : बैजनाथ, धर्मशाला, फतेहपुर, इंदौरा, जयसिंहपुर, ज्वालामुखी, ज्वाली, नगरोटा बगवां, पालमपुर, शाहपुर 
भाजपा : सुलह, नूरपुर, कांगड़ा और जसवां परागपुर
आजाद : देहरा

जाने कौन कहां से जीता
1. बैजनाथ : यहां कांग्रेस से किशोरी लाल 29338 मतों के साथ पहले, भाजपा के मुल्ख राज 25892 दूसरे स्थान पर रहे। यहां आप को1109 और नोटा को 669 वोट पड़े। किशोरी लाल 3446 मतों से जीते।  
2. देहरा : देहरा में मुकाबला त्रिकोणीय रहा। यहां आजाद उम्मीदवार होशियार सिंह 22997 वोट लेकर पहले, कांग्रेस से डॉ राजेश शर्मा दूसरे (19120) और भाजपा के रमेश चंद धवाला (16730) के साथ तीसरे स्थान पर रहे। आप के मनीष ने 483 वोट लिए।  472 ने नोटा को चुना। होशियार सिंह 3877 मतों से जीते।  
3. धर्मशाला : धर्मशाला में कांग्रेस से सुधीर शर्मा 27323 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। भाजपा के राकेश चौधरी 24038  मतों के साथ दूसरे पर रहे। यहां पर भाजपा के बागी विपन कुमार नेहरिया 7416 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां आप के कुलवंत सिंह राणा को 527 मत पड़े। 438 लोगों ने नोटा को चुना था। सुधीर शर्मा 3285 मतों से जीते। 
4. फतेहपुर : फतेहपुर में कांग्रेस के भवानी सिंह पठानिया 33238 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। यहां भाजपा के मंत्री रहे राकेश पठानिया 25884 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यहां पर भाजपा के बागी कृपाल सिंह परमार 2811 तीसरे और आप के नेता वरिष्ठ नेता राजन सुशांत 1302 मतों के साथ चौथे स्थान पर रहे। 185 लोगों ने नोटा को चुना था। भवानी सिंह पठानिया 7354 मतों से जीते।  
5. इंदौरा : इंदौरा से कांग्रेस के मलेंद्र राजन 30797 मतों के साथ पहले, भाजपा प्रत्याशी रीता देवी 28547 मतों के साथ दूसरे और आजाद मनोहर आल 4442 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां आप के जगदीश सिंह को 1474 मत पड़े। 482 लोगों ने नोटा को चुना था। मलेंद्र राजन 2250 मतों से जीते। 
6. जयसिंहपुर : यहां कांग्रेस नेता यादविंदर गोमा 28058 मतों के साथ पहले, भाजपा के रविंदर कुमार धीमान 25362 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यहां आम आदमी पार्टी के संतोष कुमार को 697 मत मिले। 298 लोगों ने नोटा को चुना था। यादविंदर गोमा 2596 मतों से जीते। 
7. जसवां परागपुर : यहां भाजपा के मंत्री रहे विक्रम ठाकुर 22658 मतों के साथ पहले, कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह मनकोटिया 20869 मतों के साथ दूसरे और आजाद उम्मीदवार संजय परासर 13405 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां आप के साहिल चौहान को 163 जबकि 259 वोटा नोटा को पड़े। विक्रम ठाकुर 1789 मतों से जीते। 
8. ज्वालामुखी : यहां कांग्रेस के संजय रतन 27827 मतों के साथ पहले, भाजपा के रविदर सिंह ठाकुर 21423 मतों के साथ दूसरे, और बागी अतुल कौशल 9511 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां आप प्रत्याशी को 616 और नोटा को 201 मत पड़े।  संजय रतन 6404 मतों से जीते। 
9. ज्वाली : यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चौधरी चंद्र कुमार 38243 मतों के साथ पहले, भाजपा के संजय गुलेरिया 35212 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यहां पर आप को 273 और नोटा को 373 मत पड़े। चंद्र कुमार 3031 मतों से जीते। 
10. कांगड़ा : कांगड़ा में आखिरी समय में कांग्रेस से भाजपा में आए पवन काजल 35239 मतों के साथ पहले, कांग्रेस के सुरेंद्र काकू 15405 मतों के साथ दूसरे और भाजपा के ही बागी कुलभाष चंद 7994 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां आप को 866 और नोटा को 464 मत पड़े। कांगड़ा जिले में पवन काजल ने 19834 मतों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 
11. नगरोटा बगवां : नगरोटा बगवां में कांग्रेस के युवा नेता आरएस बाली 42079 मतों के साथ पहले, भाजपा के अरुण कुमार  26187 वोटों के साथ दूसरे और आप के नेता उमाकांत 1332 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस की तरफ से कांगड़ा में आरएस बाली ने 15892 मतों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 
12. पालमपुर: पालमपुर में कांग्रेस नेता आशीष बुटेल 30874 मतों के  साथ पहले, भाजपा के त्रिलोक कपूर 25546 मतों के साथ दूसरे आप के संजय भारद्धाज 430 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां 382 ने नोटा को चुना। 5328 मतों से आशीष बुटेल जीते। 
13. शाहपुर : शाहपुर में कांग्रेस नेता केवल पठानिया 36603 मतों के साथ पहले, भाजपा में मंत्री रही सरवीन चौधरी 24360 मतों के साथ दूसरे और आजाद जोगिंद्र सिंह 2298 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां आप को 1576 और नोटा को 519 वोट पड़े। केवल पठानिया 12243 मतों से जीते। 
14. सुलह : विधानसभा अध्यक्ष रहे विपिन सिंह परमार 36670 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे। यहां कांग्रेस के जगदीश सहपिया 6828 मतों के साथ दूसरे और कांग्रेस से बागी जगजीवन पाल 29558 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। यहां आप नेता को 963 और 394 वोट नोटा को पड़े। परमार 7112 मतों से जीते। 
नूरपुर : यहां भाजपा नेता रणवीर सिंह निक्का 44132 मतों के साथ पहले, कांग्रेस के सीनियर नेता अजय महाजन 25380 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। यहां आप को 286 और नोटा को 302 मत पड़े। 18752 मतों से रणवीर सिंह निक्का जीते।  
     
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News