ऊर्जा मंत्री के बेटे आश्रय शर्मा का आनी विधानसभा आने पर हुआ भव्य स्वागत(Video)

punjabkesari.in Sunday, Dec 30, 2018 - 05:42 PM (IST)

कुल्लू (दलीप ठाकुर): लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही हिमाचल प्रदेश में सभी राजनीतिक दल जनसंपर्क अभियान शुरू कर चुके हैं। प्रदेश संचार क्रांति के मसीहा पंडित सुखराम राजनीति में अपने जीवन में लंबी पारी खेल चुके हैं। सुखराम के बेटे मंत्री अनिल शर्मा पहले कांग्रेस और अब भाजपा जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री बने हुए हैं। ऊर्जा मंत्री के सपुत्र आश्रय शर्मा भी राजनीति में उतर गए हैं। युवा आश्रय शर्मा मंडी लोकसभा क्षेत्र के हर विधानसभा का दौरा कर रहे हैं। निरमंड और आनी में भाजपा ने युवा नेता का ढोल-नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। उन्होंने आनी में पहली जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवायों का देश है। भारत एवं हिमाचल प्रदेश लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। केंद्र में भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार हर क्षेत्र में विकास कर रही है। 
PunjabKesari

2019 में लोकसभा चुनावों में भारत के युवा भाजपा एवम मोदी को पूरा समर्थन देंगे। इसलिए मंडी लोकसभा सीट से उनको मौका मिला तो वह देश व प्रदेश के चुहुमुखी विकास के लिए काम करेंगे। भाजपा कार्यकर्ता समेलन में कहा कि वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष रतन भारती, बार एसोसिशन के अध्यक्ष स्वतन्त्र कुमार, रफ्तार ठाकुर, श्यामानंद, पिंकू ठाकुर, यशवर्धन शर्मा, जयसिंह जसु, ओंकारचंद शाह, तिलकराज शर्मा, मदनलाल मदी, चुनीलाल ठाकुर, वीरेंद्र सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंत्री के बेटे आश्रय शर्मा ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता में कहा कि उनके परिवार ने राजनीति के माध्यम से देश व प्रदेश की जनता की सेवा की है, जिसका अनुभव एवं श्रेय उनको जरूर मिलेगा। आनी विधानसभा की 58 ग्राम पंचायतों में युवायों ने जोरदार स्वागत किया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News