72 ब्लॉकों में भेजे गए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश

punjabkesari.in Thursday, Jul 15, 2021 - 04:04 PM (IST)

शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के अस्थि कलश आज राजीव भवन में लाए गए। जहां से अस्थि कलश को कांग्रेस ने विसर्जन के लिए पराक्रम प्रवाह यात्रा अभियान के साथ प्रदेश के 72 ब्लाॅकों में भेजा गया। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सभी ब्लाॅक अध्यक्षों को पार्टी कार्यालय से अस्थि कलश सौंपे। कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया 17 जुलाई को प्रार्थना सभा के साथ दिवंगत नेता के अस्थि कलश प्रदेश में सभी विधानसभा क्षेत्रों के 72 ब्लाकों में स्थानीय लोगों के श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए स्थानीय पार्टी कार्यालयों में रखे जाएंगे। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि पराक्रम प्रवाह यात्रा का मकसद पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को प्रदेश भर में श्रद्धांजलि अर्पित करने का है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह आधुनिक हिमाचल के निर्माता है निर्माता है इसलिए सभी लोग उनको श्रद्धांजलि दे सके इसलिए यह यात्रा शुरू की गई।

इसके अलावा कुलदीप सिंह राठौड़ ने स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा भी रिज पर स्थापित करने की सरकार से अनुमति मांगी है। प्रतिमा निर्माण के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं से चंदा एकत्र किया जाएगा, जिससे मूर्ति का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कुलदीप सिंह राठौर ने वीरभद्र सिंह के नाम पर किसी सरकारी संस्थान का नाम रखने की भी मांग की है। इस मौके नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह आमजन के नेता थे और उन्होंने प्रदेश के हर कोने में जाकर विकास किया। जातिवाद और दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक समानता से पूरे प्रदेश में जो विकास हुआ है वह केवल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ही कर सकते हैं उनके अलावा दूसरा कोई नेता शायद ही कर पाए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News