AICC ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए अनिल गोयल को सौंपी अहम जिम्मेदारी
punjabkesari.in Wednesday, Nov 23, 2022 - 06:19 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने अनिल गोयल को दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। अनिल गोयल दिल्ली गेट वार्ड 77 में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करेंगे। इससे पूर्व अनिल गोयल दिल्ली विधानसभा चुनाव में सह-पर्यवेक्षक, बिहार में सह समन्वयक, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भी समन्वयक के रूप में कार्य कर चुके हैं। दिल्ली, त्रिपुरा और सिक्किम के प्रभारी डाॅ. अजय कुमार ने गोयल के नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। वर्तमान में अनिल गोयल हिमाचल प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के मीडिया प्रभारी का कार्यभार देख रहे हैं। प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की प्रवक्ता अलका लांबा के साथ अटैच रहे। गोयल ने अपनी इस नियुक्ति के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सांसद शक्ति सिंह गोहिल व अलका लांबा सहित अन्य नेताओं का आभार व्यक्त किया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here