मनाली-चंडीगढ़ एनएच पर एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिरी, चालक घायल

punjabkesari.in Sunday, Aug 31, 2025 - 10:37 AM (IST)

पंडोह (देशराज): मनाली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह के पास दवाडा में रविवार सुबह एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह हुई। एंबुलेंस कुल्लू की ओर जा रही थी, तभी दवाडा के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई।

हादसे में एंबुलेंस का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

औट पुलिस थाना प्रभारी करण ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News