बैजनाथ के आदित्य डोगरा भारतीय नौसेना में बने लैफ्टिनैंट

punjabkesari.in Tuesday, May 28, 2024 - 02:56 PM (IST)

पपरोला (गौरव): बैजनाथ कस्बे के आदित्य डोगरा अब भारतीय नौसेना में लैफ्टिनैंट के तौर पर अपनी सेवाएं देंगे। आदित्य डोगरा का वर्ष 2020 में आईएनए के लिए चयन हुआ था। केरल के एजीमाला में 4 वर्ष के प्रशिक्षण के बाद गत 25 मई को आदित्य लैफ्टिनैंट के तौर पर पास आऊट हुए। आदित्य डोगरा के पिता अश्विनी डोगरा व्यवसायी हैं जबकि माता अनीता डोगरा गृहिणी हैं। आदित्य डोगरा की प्रारंभिक शिक्षा परमार्थ इंटर नैशनल स्कूल बैजनाथ से हुई है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों अश्वनी डोगरा, अनीता डोगरा, अनिल डोगरा, सुरिंदर डोगरा, संजीव और शिवांश ने खुशी जाहिर की है। उधर, स्कूल की निदेशिका इंदु गोस्वामी ने भी आदित्य को बधाई दी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News