Shimla: आपदा में किसानों काे मिला सहारा, अदाणी एग्री फ्रैश अब तक खरीद चुकी 8000 टन सेब

punjabkesari.in Friday, Sep 12, 2025 - 06:11 PM (IST)

शिमला (ब्यूराे): हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के इस दौर के बीच सेब किसान अपनी फसल मंडियों तक पहुंचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। राज्य में सड़कें बंद होने से किसानों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इस मुश्किल घड़ी में अदाणी एग्री फ्रैश लिमिटेड ने किसानाें के लिए अपने खरीद केंद्रों को 24 घंटे खुला रखा है और देर रात पहुंचने वाले किसानों से भी सेब खरीद रही है। अब तक कंपनी लगभग 8000 टन सेब की खरीद कर चुकी है।

इसके अलावा कंपनी ने एक मोबाइल एप लॉन्च किया है, जिससे किसान घर बैठे ही अपनी फसल बेचने के लिए स्लॉट बुक कर सकते हैं। इस सुविधा ने पुरानी जटिल प्रक्रिया को खत्म कर किसानों को बड़ी राहत दी है। किसानों के अनुसार कंपनी इस बार पिछले वर्ष की तुलना 5 रुपए अधिक दाम में फसलाें की खरीद कर रही है और भुगतान भी समय पर किया जा रहा है। हालांकि, किसानाें का मानना है कि सरकार और अन्य कंपनियों को भी किसानों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि किसी एक कंपनी पर निर्भरता कम हो सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News