महिला से दुष्कर्म का आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Jun 25, 2022 - 04:46 PM (IST)

जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (लक्की/भारद्वाज): लडभड़ोल क्षेत्र के अंतर्गत आती पंचायत के एक गांव में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को थाना प्रभारी प्रीतम जरयाल की अगुवाई में मौके पर एएसआई लाल चंद ने उक्त गांव में जाकर गहनता से जांच की और पीड़ित महिला के भी बयान कलमबद्ध किए हैं। बता दें कि पीड़ित महिला ने अपनी लुधियाना निवासी बुआ सास के बेटे पर उसके साथ दुष्कर्म करने आरोप लगाया था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News