दागी थे आप के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, इसलिए मंडी रोड शो में भी मंच से रखे गए थे दूर : भंडारी

punjabkesari.in Friday, Apr 15, 2022 - 11:55 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): हिमाचल में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दागी थे। इनके खिलाफ आप के राष्ट्रीय संयोजक द्वारा जांच करवाई जा रही थी। यही कारण था कि उन्हें मंडी में भी अरविंद केजरीवाल के रोड शो के दौरान मंच से दूर रखा गया था। शुक्रवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कल्याण भंडारी ने कहा कि पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पर गंभीर आरोप थे इसलिए पद से हटाया गया। उन्होंने हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर सीएम जयराम ठाकुर द्वारा की गई घोषणाओं पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम ने घोषणा की है कि प्रदेश में 125 यूनिट बिजली फ्री करेंगे, ग्रामीण क्षेत्रों में पानी फ्री होगा, वहीं महिलाओं को बस में आधा किराया रहेगा। 

जयराम ठाकुर ने की मात्र चुनावी घोषणाएं 

कल्याण भंडारी ने कहा कि दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा लागू सभी योजनाओं को हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आधे-अधूरे तरीके से लागू करने की घोषणा की है। देश के 18 राज्यों में भाजपा की सरकार है और कहीं भी ये योजनाएं लागू क्यों नहीं की गईं क्योंकि यह मात्र चुनावी घोषणाएं हैं। चुनावों के उपरांत वापस ले ली जाएंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही नहीं बल्कि भाजपा भी आम आदमी पार्टी का खौफ खाए हुए है। भाजपा सरकार ने जो घोषणाएं की हैं, प्रदेश की जनता उन पर विश्वास न करे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News