मंडी में अग्निपथ योजना के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Sunday, Jun 19, 2022 - 12:01 AM (IST)

मंडी (अनिल): आम आदमी पार्टी ने शनिवार को मंडी में अग्निपथ योजना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेरी मंच से होते हुए चौहटा तक विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि अगर केंद्र की भाजपा सरकार इस योजना को वापस नहीं लेती है तो प्रदेशभर में बहुत बड़े स्तर पर सरकार को आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि देश की सुरक्षा और युवाओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि केंद्र सरकार ने देश में आराजकता फैलाने का ठेका लेकर रखा है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों के साथ और अब देश के जवानों के साथ धोखा किया जा रहा है। विधायक या मंत्री केवल चार दिन भी रहते हैं तो सुविधाओं के साथ पैंशन के भी हकदार बन जाते हैं, जबकि देश के जवान 4 वर्षों तक सेवा करने के उपरांत भी पैंशन के हकदार नहीं होंगे और न ही इनको पूर्व सैनिकों की तरह सुविधाएं मिलेंगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह, संगठन मंत्री राकेश मंढोत्रा, सचिव रजनीश सोनी, जिला इंचार्ज रावत व बलवंत सोनी आदि उपस्थित थे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News