शिमला के सुन्नी में चलती कार पर कहर बनकर गिरी चट्टान, एक की मौ/त, तीन घायल

punjabkesari.in Sunday, Aug 03, 2025 - 04:56 PM (IST)

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के सुन्नी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक चलती कार पर अचानक पहाड़ से भारी चट्टान गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार में चार लोग सवार थे, जो शिमला से करसोग की तरफ जा रहे थे। रास्ते में पहाड़ी से चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी था, तभी एक विशाल चट्टान सीधे उनकी कार पर आ गिरी। चट्टान इतनी बड़ी थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तुरंत सुन्नी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। यह घटना मॉनसून के दौरान पहाड़ों में भूस्खलन के खतरे को उजागर करती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News