पार्टी विरोधी गतिविधियों पर चला कांग्रेस का चाबुक, 3 पदाधिकारी 6 साल के लिए निष्कासित

punjabkesari.in Sunday, Mar 28, 2021 - 11:35 PM (IST)

शिमला (राक्टा): प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते 3 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए संगठन से निष्कासित किया है। इनमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन की उपाध्यक्ष रीता ठाकुर, सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर-17 से विकास ठाकुर और वार्ड नंबर-7 से सुनीता शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर की संस्तुति पर पार्टी ने यह कार्रवाई अमल में लाई है। सूचना के अनुसार इनमें 2 पदाधिकारी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नगर निगम के चुनावी मैदान में हैं जबकि पार्टी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि यदि संगठन से जुड़ा कोई भी व्यक्ति अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ  चुनाव लड़ता है तो उसे अनुशासनहीनता माना जाएगा।

एमसी चुनावों के लिए प्रचार कमेटी अध्यक्ष किए नियुक्त

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने चारों एमसी चुनावों के लिए प्रचार कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त कर दिए हैं। इसके तहत पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर को मंडी, विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल को सोलन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल को पालमपुर व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सुधीर शर्मा को धर्मशाला एमसी चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News