हरदीप सिंह बावा पर हमले के मामले में 3 और आरोपी नामजद

punjabkesari.in Saturday, Oct 27, 2018 - 06:51 PM (IST)

परवाणु: शहर में 27 सितम्बर को इंटक के प्रदेशाध्यक्ष बावा हरदीप सिंह पर हमले के मामले में पुलिस ने 3 और आरोपियों को नामजद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बावा हरदीप के बयान के आधार पर की है। पुलिस ने अभी तीनों आरोपियों के नामों का खुलासा नहीं किया है। गौरतलब है कि 27 सितम्बर को परवाणु के सैक्टर-4 के समीप बावा हरदीप पर सुबह के समय में कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक कर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में बावा  गंभीर रूप से घायल हुए थे। बता दें कि बावा पर हमला करने के आरोप में अभी तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

तोड़फोड़ मामले में 5 आरोपी अभी भी गिरफ्त से बाहर
बावा पर हमला होने के बाद शहर में काफी तोडफ़ोड़ हुई थी। इसके बाद सोसायटी के प्रधान ने तोडफ़ोड़ करने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाया थी। इस मामले में 10 लोगों की पहचान हुई थी। इनमें से 5 लोगों को पकड़ लिया है जबकि 5 अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी
एस.एच.ओ. परवाणु वीरेंद्र चौहान ने  बताया कि बावा हरदीप सिंह पर हुए हमले के मामले में दोबारा बयान लिया था। इसमें 3 और आरोपियों को जोड़ा गया है। पुलिस तीनों आरोपियों को पकडऩे में लगी हुई है। जल्द ही तीनों को पकड़ लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News