रुमित ठाकुर समेत 3 नेता कोर्ट में पेश, 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

punjabkesari.in Thursday, Mar 17, 2022 - 06:33 PM (IST)

शिमला (योगराज): देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर सहित गिरफ्तार तीनों नेताओं को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने चक्कर कोर्ट नम्बर- 3 जज प्रतीभा नेगी की अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। बता दें कि देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने शिमला में आंदोलन का ऐलान किया था, जिसके एक दिन पहले जिला प्रशासन ने शिमला शहर के 9 स्थानों पर धारा-144 लागू कर दी थी, बावजूद इसके देवभूमि क्षत्रिय संगठन के कार्यकर्ताओं ने धारा-144 का उल्लंघन करते हुए पुलिस पर पथराव किया, जिसके चलते कुछ पुलिस कर्मी घायल हो गए थे। इसी के चलते पुलिस ने ये कार्रवाई अमल में लाई है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News