Good News : चंडीगढ़ व आसपास फंसे छात्रों को लेेने कांगड़ा से भेजीं 23 बसें

punjabkesari.in Saturday, May 02, 2020 - 10:35 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): लॉकडाऊन के चलते चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में फंसे जिला कांगड़ा के लोगों की घर वापसी होने जा रही है। जिला कांगड़ा से इन लोगों को लाने के लिए 23 बसें हिमाचल भवन चंडीगढ़ के लिए रवाना की गई हैं। जो भी छात्र चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली से आएंगे उन्हें अपने शिक्षण संस्थानों से जारी पहचान पत्र दिखाने होंगे। वहीं अन्य लोगों को अपने-अपने संस्थानों के पहचान पत्र दिखाने होंगे। यहीं नहीं, कांगड़ा आने वाले लोगों को अपना आधार कार्ड, कांगड़ा में घर का पता भी बताना होगा। 

चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में फंसे जिला कांगड़ा के लोगों को सुबह 6 बजे हिमाचल भवन चंडीगढ़ पहुंचना होगा। इन लोगों का मेडिकल चैकअप होगा तथा मेडिकल क्लीयरैंस मिलने के बाद ही बस में बिठाया जाएगा। कांगड़ा के इन लोगों की वापसी फस्र्ट कम, फस्र्ट सर्व के आधार पर होगी। उधर, एडीएम जिला कांगड़ा मस्त राम भारद्वाज ने बताया कि चंडीगढ़, मोहाली व पंचकूला में फंसे कांगड़ा के लोगों को लाने के लिए 23 के लगभग बसें चंडीगढ़ भेजी गई हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News