मंडी में दर्दनाक हादसा, खड़े ट्रक से भिड़ी नई बाइक....22 वर्षीय युवक की मौत

punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2026 - 01:55 PM (IST)

Mandi Road Accident : हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला मंडी जिले से सामने आया है, जहां पर एक बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के नगर निगम क्षेत्र के नेला वार्ड के अंतर्गत मलोरी टनल के समीप हुआ। मृतक की पहचान आयुष (22 वर्षीय), पुत्र कमलेश, निवासी गांव बग्गी तुंगल, तहसील कोटली (मंडी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार को आयुष अपनी बाइक पर सवार होकर मंडी शहर की तरफ जा रहा था, तभी मलोरी टनल के पास पहुंचते ही उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तेज धमाके की आवाज सुनकर ट्रक चालक की नींद खुली और वह तुरंत वाहन से नीचे उतरा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

क्षेत्र में मातम का माहौल

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस हादसे की पुष्टि करते हुए मंडी के पुलिस अधीक्षक (SP) विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है। प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि दुर्घटनाग्रस्त बाइक बिल्कुल नई थी, जिस पर अभी तक पंजीकरण नंबर भी जारी नहीं हो पाया था।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News