मंडी में बेटे के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला, परिवार में चिंता का माहौल

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 01:39 PM (IST)

Mandi News : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के थाना वी. एस. एल. क्षेत्र में एक महिला अपने पुत्र के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई है। पति की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है। 

शिकायतकर्ता के अनुसार मंगलवार 28 जुलाई को दोपहर करीब अढाई बजे उनकी पत्नी अपने पुत्र के साथ बिना किसी को बताए घर से चली गई। पति ने पुलिस को बताया कि परिवार में किसी प्रकार का विवाद या कहासुनी भी नहीं हुई है। 

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी है। एस.पी. मंडी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस लापता महिला और बच्चे की तलाश में जुटी हुई है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News