रामपुर : फाग मेले में 21 देवी-देवताओं ने की शिरकत, प्रतिभा सिंह ने किया स्वागत

punjabkesari.in Thursday, Mar 09, 2023 - 09:54 PM (IST)

रामपुर बुशहर (नोगल): ऐतिहासिक जिला स्तरीय फाग मेले में सांसद प्रतिभा सिंह ने बुशहर रियासत की परम्परा के अनुसार राज दरबार में देवी-देवताओं का स्वागत किया। इस दौरान मेले में आमंत्रित देवी-देवताओं ने बुशहर रियासत की परम्परा के अनुसार राज परिवार को अपना आशीर्वाद दिया। इस चार दिवसीय जिला स्तरीय फाग मेले का आयोजन नगर परिषद रामपुर के माध्यम से किया जा रहा है। इस मेले में जिला शिमला व कुल्लू के 21 देवी-देवताओं ने शिरकत की। मेले का शुभारंभ होली के दिन देवता साहिब जाख रचोली, देवता साहिब दत्त महाराज बसारा, देवता, साहिब महारुद्र काजल गोसो ने किया। 
PunjabKesari

मेले में देवता साहिब कीम छोटू देवता, साहिब परशुराम डंसा, देवी दुर्गा, बाड़ी, देवता साहिब झाखरू नाग, मंदिर कमेटी धारा सरगा, देवता, पंचवीर कमडाली-बौडा-सराहन, देवता साहिब डाबर कुंडु, चाटी, देवता साहिब खटू सेरी-मझौली, देवता साहिब नार सिंह, सुम्मा देवता साहिब, आनी के बुछैहर, साहिब महासू वीर, बाड़ी देवी, देवता साहिब दलाश, देवता साहिब कीम, देवी साहिबा नव दुर्गा माता, गांवबील देवता साहिब लक्ष्मीनारायण कुमसू, देवता साहिब देवनगर, देवता साहिब देलट, देवता साहिब सिंगला, देवी साहिबा दमासनी, देवता साहिब खुड़ी जल नाग, आनी देवरी, देवता साहिब इमेहड़ी ने शिरकत की। 

नगर परिषद रामपुर के अध्यक्षा प्रीति कश्यप उपाध्यक्ष अश्वनी नेगी व पार्षद व नगर परिषद रामपुर के कार्यकारी अधिकारी सुरत नेगी ने देवी-देवताओं को प्रवेश द्वार में फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भारी संख्या में आसपास के क्षेत्रों से देवताओं के साथ आए देवलुओं ने शिरकत कर मेले की सांस्कृतिक व परम्परा का निर्वहन किया है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News