कांगड़ा में कोरोना से 2 की मौत, 109 नए पॉजिटिव मामले

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 09:28 PM (IST)

धर्मशाला (तनुज): डाॅ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल टांडा में कांगड़ा व हमीरपुर जिला के 2 कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। अस्पताल में इन मरीजों को विभिन्न गंभीर बीमारियों के चलते भर्ती करवाया गया था और वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। टीएमसी में धर्मशाला के खनियारा निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला को 2 अप्रैल को टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। मरीज हाईपरटैंशन रोग से ग्रस्त थी। उनकी बुधवार देर रात मौत हो गई। इसके अलावा हमीरपुर जिला की सुजानपुर तहसील के अंतर्गत सौड के 69 वर्षीय व्यक्ति को 6 अप्रैल को टीएमसी में भर्ती करवाया गया था। मरीज को थुरल अस्पताल से रैफर किया गया था जोकि हाईपरटैंशन व डायबिटीज की बीमारी से ग्रस्त था। मरीज की वीरवार की मध्य रात्रि उपचार के दौरान मौत हो गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डाॅ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि कांगड़ा व हमीरपुर के 2 मरीजों की टीएमसी में मौत हो गई जबकि वीरवार को जिला में 109 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। ‌इनमें धर्मशाला गंगकई की 31 वर्षीय महिला, बंदला सुघार का 12 साल का लड़का, नगरोटा बगवां भाटी का 51 वर्षीय व्यक्ति, ऊना के तालकटिव की 67 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां के ऊपरली कोठी के 71 वर्षीय व्यक्ति, खुंडियां टिहरी की 53 वर्षीय महिला, कांगड़ा वार्ड नंबर-2 के 55 वर्षीय व्यक्ति, तहसील बंगाणा के भाम्बी के 42 वर्षीय व्यक्ति, चमुखा रक्कड़ के हरदोरी की 10 साल की लड़की, रक्कड़ चौली की 43 वर्षीय महिला, बतरां दधेरा का 41 वर्षीय व्यक्ति, रक्कड़ के बसलाग का 42 वर्षीय व्यक्ति, कंडवाल के लखनपुर का 46 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवक, 11 वर्षीय लड़का तथा पक्का टियाला का 34 वर्षीय व्यक्ति, बौड नूरपुर का 23 वर्षीय युवक, रवि नॄसग होस्टल टांडा की 22 वर्षीय युवती तथा इंदू्रनाग धर्मशाला की 30 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

गुरुद्वारा रोड धर्मशाला का 52 वर्षीय व्यक्ति, नंदेहड़ की 47 वर्षीय महिला, डाडासीबा के लोअर भलवाल की 61 वर्षीय महिला, सारी वार्ड टांडा का 80 वर्षीय बुजुर्ग, 30 वर्षीय महिला, मतलाहड़ जवाली के डन का 48 वर्षीय व्यक्ति, चंदरों शाहपुर का 42 वर्षीय व्यक्ति, धीरा का 51 वर्षीय व्यक्ति, डाडासीबा के जंबल का 73 वर्षीय व्यक्ति, बड़ोह के खरट की 42 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवक, 70 वर्षीय महिला, जसूर का 17 साल का लड़का, चन्नौर का 80 वर्षीय बुजुर्ग, थपकौर की 19 वर्षीय युवती, 16 साल का लड़का, गुनेहड़ बैजनाथ का 53 वर्षीय व्यक्ति, कोटली गुनेहड़ बैजनाथ की 45 वर्षीय महिला, धर्मशाला दाड़ी का 33 वर्षीय व्यक्ति तथा ग्रेस नॄसग स्कूल मिशन हॉस्पिटल कांगड़ा की 20 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

रजियाणा 53 मील का 40 वर्षीय व्यक्ति, पुराना कांगड़ा का 56 वर्षीय व्यक्ति, अनुराधा फर्नीचर हाऊस अपॉजिट न्यू बस स्टैंड कांगड़ा का 37 वर्षीय व्यक्ति, वार्ड-7 कांगड़ा का 21 वर्षीय युवक व 21 वर्षीय युवती, घटटा धमेड का 32 वर्षीय व्यक्ति, बारीकलां खुंडियां का 35 वर्षीय व्यक्ति, नगरोटा ज्वालामुखी की 66 वर्षीय महिला, ज्वालामुखी वार्ड नंबर-1 से 41 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला की 37 वर्षीय महिला, चीलगाड़ी धर्मशाला का 75 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला का 48 वर्षीय व्यक्ति, योल की 17 वर्षीय लड़की, सिद्धबाड़ी की 16 वर्षीय लड़की व 9 साल की बच्ची, सकोह धर्मशाला का 57 वर्षीय व्यक्ति, दाड़ी धर्मशाला की 28 वर्षीय युवती, सिद्धपुर धर्मशाला का 73 वर्षीय व्यक्ति, रायपुर सलोह टी इस्टेट ठाकुरद्वारा का 78 वर्षीय व्यक्ति, तियारंग की 68 वर्षीय महिला, बंडी की 62 वर्षीय महिला, सनौरा का 28 वर्षीय युवक, अमलेला का 44 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय महिला, 13 साल का लड़का, सोलधा की 17 साल की लड़की, 16 व 14 साल के लड़के, लकरेहड़ चौंतड़ा जोगिंद्रनगर का 28 वर्षीय युवक, गीता निवासी रक्कड़ धर्मशाला के 29-29 वर्षीय युवक व युवती, शाहपुर की 15 साल की लड़की, बण नागनी की 16 वर्षीय लड़की व 11 वर्षीय लड़का, मनसिम्बल पालमपुर का 17 वर्षीय लड़का और 53 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।

जेएनवी पपरोला के 15-15 साल के लड़के, 16-16 व 15-15 साल की लड़कियां, 45 वर्षीय व्यक्ति व 30 वर्षीय महिला, नगरोटा बगवां की 29, 30, 27 व 45 वर्षीय महिलाएं, 22 व 26 वर्षीय युवक, 37, 35, 35, 37, 54 वर्षीय व्यक्ति, रजोट बैजनाथ का 68 व 34 वर्षीय व्यक्ति, अप्पर भट्टू बैजनाथ की 48 वर्षीय महिला, अवैरी बैजनाथ की 59 वर्षीय महिला, कुंसल बैजनाथ की 64 वर्षीय महिला व 35 वर्षीय व्यक्ति, बढलठोर देहरा का 27 वर्षीय युवक, पपरोला की 21 वर्षीय युवती, बालूग्लोआ बड़ोह का 19 वर्षीय युवक, मलाहू पालमपुर का 46 वर्षीय व्यक्ति, लोहना पालमपुर का 42 वर्षीय व्यक्ति, चकोल नोहरा बैजनाथ की 65 वर्षीय महिला, मैंझा पालमपुर का 45 वर्षीय व्यक्ति और थुरल की 47 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। इसके अलावा वीरवार को 43 मरीज भी स्वस्थ हुए हैं। जिला में अब तक 10,372 नए मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 9164 स्वस्थ हुए तथा 238 की मौत हो चुकी है। वर्तमान में 968 एक्टिव केस जिला में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News