युवक से 122 ग्राम चरस बरामद

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 10:42 AM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो) : पुलिस थाना धर्मशाला की टीम ने चम्बा के एक युवक को 122 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। थाना प्रभारी धर्मशाला राजेश कुमार ने बताया कि एस.आई. वीरेंद्र सिंह व हेडकांस्टेबल विजय कुमार नारकोटिक्स सेल कांगड़ा ने नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान अजय कुमार निवासी चंबा की तलाशी ली तो 122 ग्राम चरस बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News