हिमाचल में कोरोना के फिर 104 नए मामले, जानिए किस जिला से आए कितने केस

punjabkesari.in Sunday, Aug 09, 2020 - 11:39 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामलों का बढऩा लगातार जारी है। रविवार को भी प्रदेश में कोरोना के 104 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक चम्बा में 23, मंडी में 14, हमीरपुर में 13, सोलन व सिरमौर में 11-11, कांगड़ा में 9, शिमला में 7, बिलासपुर में 6 तथा ऊना व कुल्लू में 5-5 मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में आज 100 लोग भी ठीक भी हुए हैं। इनमें सिरमौर में 36, सोलन में 22, हमीरपुर 10, कांगड़ा में 7, मंडी व किन्नौर में 5-5, ऊना, कुल्लू व बिलासपुर में 4-4 व शिमला में 3 मरीज ठीक हुए हैं।  यानी कि रविवार को जितने नए केस आए हैं उतने की मरीज ठीक भी हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना के मामलों का कुल आंकड़ा 3375 पहुंच गया जबकि एक्टिव 1154 हो गए हैं।

चम्बा जिला के 23 मामलों में से 7 मामले पुखरी ब्लॉक से हैं, जिनमें से 30, 54 और 26 वर्षीय महिलाएं व 54, 21 व 52 वर्षीय पुरुष धड़ोग मोहल्ला व लोअर जुलाहकड़ी का 13 वर्षीय लड़का पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के सैकेंडरी कॉन्टैक्ट हैं। वहीं समोट ब्लॉक के 16 मामलों में डल्हौजी से 48, 52 और 29 वर्षीय 3 महिलाएं, बनीखेत से 21, 27, और 40-40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। ये प्रवासी मजदूर हैं और होम क्वारंटाइन में थे। वहीं देवीदेहरा के 54, 52, 59 और 55 वषीय व्यक्ति रैंडम सैंपलिंग के आधार पर पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह मेल में दुनेरा पंजाब से लौट 26 वर्षीय व्यक्ति और 23 वर्षीय महिला, पुणे से लौटा 33 वर्षीय आर्मी का जवान और पटियाला से लौटा 29 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है।

मंडी जिला में पॉजिटिव पाए गए 14 में से 10 लोग मजदूर हैं जोकि बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड से आए हैं। उक्त सभी क्वारंटाइन में थे। वहीं गोहर थाने के 3 और कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा बल्ह के लोहरा और एक थुनाग का एसएसबी का जवान पॉजिटिव निकला है। सोलन में सामने आए 11 नए मामले सोलन के नौणी, अर्की, नालागढ़ व बद्दी से सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इनमें 2 लोग दूसरे राज्यों से आए थे जबकि 3 लोग पहले कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके व्यक्ति के संपर्क के हैं जबकि 2 लोग ऐसे हैं जोकि सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे। इनमें से 1 मामला नौणी में सामने आया है। यह व्यक्ति दूसरे राज्य से आया था। एक मामला अर्की में सामने आया है जोकि पहले कोरोना पॉजिटिव आ चुके व्यक्ति के संपर्क का है जबकि 7 मामले नालागढ़ से हैं। इनमें 2 लोग सर्दी-जुकाम की शिकायत लेकर अस्पताल आए थे और जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जबकि 5 मामले डायरैक्ट कांटैक्ट का हैं। इसके अलावा एक मामला जिला के बद्दी का है।

हमीरपुर जिला में सामने आए 13 मामलों में भोरंज उपमंडल के गांव धनवीं का 19 वर्षीय युवक, बड़सर के गांव रमेड़ा के 25 वर्षीय युवक, गांव लोहारड़ा की 37 वर्षीय महिला, कांगू क्षेत्र के गांव झरेड़ी की 40 वर्षीय महिला, लेह से आए जलाड़ी क्षेत्र के गांव जंगलू का 53 वर्षीय व्यक्ति, गांव रक्कड़ डाकघर पुतरेल का 21 वर्षीय युवक, बद्दी से लौटा जोल सप्पड़ क्षेत्र के गांव कोहला पलसरी का 23 वर्षीय युवक भी संक्रमित पाया गया है जबकि 6 अन्य पॉजिटिव में बराड़ा गांव का 7 वर्षीय बच्चा, 22 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय महिला व 28 वर्षीय युवती पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में 35 वर्षीय व्यक्ति पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है। वहीं जम्मू के कुपवाड़ा से लौटा डडोली जदवीं का 31 वर्षीय सेना का जवान पॉजिटिव पाया गया है।

सिरमौर जिला में कोरोना के देर रात आए 11 नए मामलों में 30 से 41 वर्ष की 4 महिलाएं व 21 से 57 वर्ष के 7 पुरुष शामिल हैं। इसमें कालाअंब की एक फार्मा इकाई से 5 लोग शामिल हैं जो नाहन में रहते हैं, एक व्यक्ति त्रिलोकपुर क्षेत्र से संबधित है जबकि एक महिला निजी अस्पताल में इलाज के लिए आई थी, जहां इलाज से पहले उसका कोरोना टैस्ट लिया गया था। वहीं पांवटा साहिब  के 4 पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं।

कांगड़ा में सामने 9 नए मामलों में शाहपुर के रुलेहड़ गांव में एक ही परिवार की 4 महिलाएं (44, 23, 21 और 18 वर्षीय) व 8 वर्ष का बच्चा पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति के प्राइमरी कॉन्टैक्ट हैं। वहीं जम्मू से लौटा गांव जोल तहसील हारचक्कियां का 36 वर्षीय सेना का जवान  व पठानकोट से 1 अगस्त को लौटा गांव बडूखर तहसील इंदौरा का 37 वर्षीय सेना का जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा शाहपुर के रैत का 34 वर्षीय स्वास्थ्य कर्मचारी व गांव भडपुर तहसील इंदौरा का 66 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव भी पाए गए हैं।

शिमला जिला देर रात 6 कोरोना के मामले सामने आए हैं जबकि एक मामला सुबह के समय सामने आए था। देर रात आए 6 मामलों में ऊर्जा मंत्री का चालक भी पॉजिटिव आया है जबकि पांच मामले रोहड़ू के टिक्कर क्षेत्र के हैं जहां पर 5 मजदूर पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी मजदूर कुछ दिन पहले पॉजिटिव आए मजदूरों के प्राइमरी कॉन्टैक्ट हंै, जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड-19 केयर सैंटर शिफ्ट किया जा रहा है। शिमला सीएमओ सुरेखा चोपड़ा ने थे मामलों की पुष्टि की है। इससे पहले सुबह के वक्त भी शिमला के तारा हॉल के पास महाराष्ट्र से आया एक खान पॉजिटिव पाया गया था। शिमला जिला में आज कुल 7 नए मामले सामने आए हैं।

बिलासपुर जिला में सामने आए 6 नए मामलों में  टिक्करी घुमारवीं के 31 व 28 वर्षीय 2 व्यक्ति (होम क्वारंटाइन), बेरी सदर का 32 वर्षीय व्यक्ति (होम क्वारंटाइन) जोकि पहले पॉजिटिव आए व्यक्ति का कॉन्टैक्ट व बग्गी सदर का 20 26 वर्षीय व 50 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। ये तीनों भी पहले पॉजिटिव आए अलग-अगल लोगों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। कुल्लू जिले में सामने आए 5 नए मामलों में सेब सीजन के लिए कुल्लू आया 23 वर्षीय मजदूर, निरमंड क्षेत्र में 25 वर्षीय महिला, बंदरोल में संगरोध 43, 35 और 18 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। ये तीनों कृषि श्रमिक हैं।

ऊना जिला में आए 5 नए मामलों में दिल्ली से शादी समारोह के लिए आई हरोली उपमंडल के गांव ललड़ी की एक 25 वर्षीय महिला और उसकी 5 वर्षीय बच्ची, दिल्ली से लौटी उपमंडल हरोली के गांव पूबोवाल की एक गर्भवती महिला, गढ़शंकर से लौटा हरोली उपमंडल के गांव बाथड़ी में बिहार का रहने वाला एक प्रवासी श्रमिक और ऊना के गांव भटोली एक 22 वर्षीय युवक संक्रमित के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News