हिमाचल प्रदेश चुनाव: मोदी-शाह-योगी की तिकड़ी करेगी प्रचार

punjabkesari.in Sunday, Oct 22, 2017 - 11:25 PM (IST)

शिमला(कुलदीप): आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने रविवार को 34 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसके तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रचार करेंगे। केंद्रीय स्टार प्रचारकों में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा भी शामिल हैं। 


34 स्टार प्रचारकों की सूची से पंडित सुखराम का नाम गायब
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शांता कुमार के अलावा केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अरुण जेतली, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, रामलाल, थावर चंद गहलोत, स्मृति ईरानी, उमा भारती, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, डा. निर्मल सिंह, रिटायर्ड जनरल वी.के. सिंह, विजय सांपला, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडेय, मनोज तिवारी, सतपाल महाराज, सतपाल सत्ती, अनुराग ठाकुर, विरेंद्र कश्यप, राम स्वरूप शर्मा, संबित पात्रा, पवन राणा, चंद्रमोहन ठाकुर, राम सिंह, प्रवीण शर्मा, रश्मीधर सूद, गणेश दत्त, संदीपनी भारद्वाज, उत्तम चौधरी, डा. सिकन्दर कुमार, सूरत नेगी, मोहम्मद राजबली और विशाल चौहान के नाम स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की इस सूची में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम का नाम शामिल नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News