हिमाचली बाला कंगना रणौत के 30वें जन्मदिन की तैयारी, ये होगा खास

punjabkesari.in Friday, Mar 17, 2017 - 02:50 PM (IST)

मंडी  : बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री कंगना रणौत  23 मार्च को अपना जन्मदिन मायानगरी मुंबई में ही मनाएंगी।  मीडिया रिपोर्ट मुताबिक, जन्मदिन पर पूजा-पाठ करवाने के लिए कंगना के पैतृक गांव भांबला से पंडित भी मुंबई जाएंगे। बेटी कंगना का जन्मदिन मनाने के लिए माता-पिता भी मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। बॉलीवुड की सुपरस्टार अभिनेत्री कंगना रणौत ने व्यस्तता के चलते अपना 30वां जन्म दिन मुंबई में मनाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि पिछले साल कंगना ने पैतृक गांव भांबला आकर परिजनों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था।

इस बार व्यस्तता के चलते नहीं आ सकीं कंगना, मायानगरी गए माता-पिता
इस बार व्यस्तता के चलते भांबला नहीं आएंगी। इससे माता-पिता बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए मुंबई रवाना हो गए। अभिनेत्री कंगना अपने जन्मदिन पर पूजा-पाठ करवाती हैं। बताया जा रहा है कि पैतृक गांव से भांबला के बाड़ी के पंडित बालमुकुंद शर्मा और उनके पुत्र कर्मभूषण शर्मा पूजा-पाठ करवाने के लिए मुंबई जाएंगे। कंगना के जन्मदिन पर नवग्रह पूजा और गौ पूजन विशेष रूप से होगा। दरअसल, पिता अमनदीप रणौत और माता आशा रणौत ने कहा कि बेटी कंगना अपना तीसवां जन्मदिन मुंबई में ही मनाएंगी। व्यस्तता के कारण इस बार वह घर नहीं आ सकीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News