मां की ममता हुई एक बार फिर शर्मसार, जानने के लिए पढ़ें ये खबर

punjabkesari.in Thursday, Sep 14, 2017 - 10:24 AM (IST)

मंडी : जोनल अस्पताल मंडी के कैजुअल्टी ब्लॉक के गेट पर एक 3 माह का भ्रूण लावारिस मिला है। भ्रूण को कौन इस हाल में छोड़ गया और किसका है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह करीब 6 बजे अस्पताल में दाखिल मरीज व उनके तीमारदार कैजुअल्टी ब्लॉक से गुजर रहे थे तो उनकी नजर गेट पर पड़े एक मांस के टुकड़े पर पड़ी जिसके बारे में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बताया। वहां तैनात फार्मासिस्ट ने मौके पर देखा तो वह भ्रूण था जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

भ्रूण का करवाया पोस्टमार्टम
सूचना मिलते ही शहरी चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया गया। बताया जा रहा है कि किसी ने 3 माह गर्भधारण के बाद गर्भपात करवाया है और भ्रूण को यहां फैं क दिया। यह भ्रूण 3 से 4 माह तक का हो सकता है। पुलिस अस्पताल के सी.सी.टी.वी. कैमरे की फु टेज खंगालने में जुट गई है तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा अस्पताल में दाखिल मरीजों का भी ब्यौरा लिया जा रहा है। इस बारे में अस्पताल के एम.एस. टी.सी. महंत ने कहा कि मामले में गहन छानबीन की जा रही है, वहीं एस.पी. अशोक कुमार ने कहा कि इस बारे में एफ.आई.आर. दर्ज कर छानबीन की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News