BJYM ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी, CM का पुतला जलाया

punjabkesari.in Friday, Aug 11, 2017 - 11:12 PM (IST)

सोलन: सोलन में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह से आक्रोश रैली निकाली जोकि मिनी सचिवालय पहुंची। रैली में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और मिनी सचिवालय के बाहर सी.एम. वीरभद्र सिंह का पुतला जलाया गया। पुतला जाने के बाद युवा मोर्चा के सदस्य ज्ञापन देने के लिए मिनी सचिवालय के अंदर घुस गए और नारेबाजी करने लगे। इस दौरान एक ज्ञापन भी ए.डी.एम. संदीप नेगी के माध्यम से सरकार को भेजा गया। युवा मोर्चा की रैली को देखते हुए शहर में सुबह से भी भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी। जिला प्रशासन को संभावना थी कि रैली के दौरान चक्का जाम भी हो सकता है लेकिन प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा।

PunjabKesari

हर मार्चे पर विफल साबित हो रही सरकार 
रैली में भाजपा महामंत्री डा. राजीव बिंदल भी शामिल रहे। रैली के दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। प्रदेश सरकार हर मार्चे पर विफल साबित हो रही है। प्रदेश में संगीन आपराधिक गतिविधियों में इजाफा हो रहा है और सरकार इन्हें रोकने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि कोटखाई प्रकरण में पुलिस और सरकार की भूमिका बेहद शर्मनाक रही है। जेल में बंद आरोपी की हत्या कर दी जाती है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। रैली में युवाओं के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायक नालागढ़ के.एल. ठाकुर, अर्की के विधायक गोबिंद राम, कसौली के विधायक डा. राजीव सैजल सहित अन्य भाजपाई मौजूद रहे।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News