बिलासपुर में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, घर के समीप मिला था बेहोश; परिजनों में पसरा मातम

punjabkesari.in Thursday, Jun 25, 2026 - 11:35 AM (IST)

Bilaspur News : हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के तहत आते झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बल्ह चलोग गांव में एक युवक की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। युवक अपने घर के नजदीक ही बेसुध हालत में पड़ा हुआ मिला था, जिसे परिजन तुरंत इलाज के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर ले गए। हालांकि, यहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।


घर के समीप बेहोश मिला युवक

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बल्ह चलोग निवासी रामपाल (पुत्र छोटू राम) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामपाल अपने घर के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश पाया गया। बेटे को अचेत अवस्था में देख परिजन घबरा गए और आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। प्राथमिक तौर पर परिजनों ने युवक द्वारा किसी जहरीली वस्तु का सेवन किए जाने का अंदेशा जताया है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शव के प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर किसी तरह के निशान नहीं पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला जहरीली वस्तु के सेवन का पाया गया है। वहीं, पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान दर्ज कर कागजी कार्रवाई पूरी की। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी (DSP) घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।
 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News