मामा की नाबालिग लड़की को ले भागा युवक

punjabkesari.in Monday, Jul 12, 2021 - 11:09 AM (IST)

कांगड़ा (कालड़ा) : शाहपुर थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़का-लड़की आपस में रिश्ते में भाई-बहन हैं। जानकारी के अनुसार जिस लड़के ने लड़की को भगाया है वह उसके मामा की लड़की है। थाना प्रभारी शाहपुर त्रिलोचन सिंह ने बताया कि लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि उसकी 17 साल की बेटी बाजार में दवाई लेने के लिए गई थी और वापिस नहीं आई। लड़की के पिता ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को जानकारी दी है कि उसकी लड़की जोकि नाबालिग है को उसकी बुआ के लड़के ने भगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 363 व 366 के तहत मामला दर्ज करके लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News