Weather Update : हिमाचल में 24 सितम्बर तक बारिश का यैलो अलर्ट

punjabkesari.in Tuesday, Sep 20, 2022 - 09:06 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में मानसून विदा लेने से पहले खूब बरसेगा। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। हालांकि शिमला शहर में सुबह बारिश व दिन के समय धूप खिली रही लेकिन दोपहर बाद मौसम ने फिर करवट बदल ली। मौसम विभाग ने आने वाले 24 सितम्बर तक बारिश को लेकर यैलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं। उत्तर पश्चिमी राज्यों में मानसून आज से विदा हो जाएगा। वहीं हिमाचल में 4 से 5 दिन बाद मानसून सीजन समाप्त होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 24 सितम्बर तक मौसम खराब रहेगा। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। वीरवार से अगले 3 दिन तक कुछेक इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News