Weather Update : हिमाचल में 4 व 5 सितम्बर को भारी बारिश का यैलो अलर्ट
punjabkesari.in Thursday, Sep 01, 2022 - 07:52 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में बेशक अभी मानसून कम बरसा हो लेकिन भारी बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा। मौसम विभाग ने दो दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 7 सितम्बर तक मौसम खराब रहेगा। 4 और 5 सितम्बर के लिए भारी बारिश का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों में धर्मशाला में 73, कसौली 22, बैजनाथ 20, बरठीं और डल्हौजी 15-15, पालमपुर में 9, धर्मपुर में 5 और शिमला में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में लगातार बारिश के चलते न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शिमला में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सैल्सियस तक पहुंच गया है। सुंदरनगर में 21.1, भुंतर 21.0, कल्पा 11.7, धर्मशाला 17.4, ऊना 24.7, नाहन 24.3, केलांग 10.8, पालमपुर 18.0, सोलन 19.2, मनाली 16.8, कांगड़ा 22.1, मंडी 21.7, बिलासपुर 24.0, हमीरपुर 22.9, चम्बा 20.9, डल्हौजी 14.7, पांवटा साहिब 26.0 और कसौली में 19.1 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में अभी भी 32 सड़कें बंद हैं। चम्बा में 8, कांगड़ा में 2, किन्नौर में 9, मंडी में 7, शिमला में 5 और सोलन में 1 सड़क बंद है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here