हिमाचल में 26 जुलाई तक बारिश का यैलो अलर्ट, मानसून ने अब तक बहाए 545 करोड़

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 11:08 PM (IST)

शिमला (राजेश): हिमाचल में मानसून में लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मानसून के चलते दुर्घटनाओं में जान व माल दोनों की क्षति हो रही है। शुक्रवार को भी प्रदेश में 7 लोगों की मौत हुई है। इनमें 2 मौतें जिला कांगड़ा, 1 मौत मंडी, 2 मौतें शिमला और 2 मौतें ऊना में हुई हैं। इन मौतों के साथ मानसून सीजन में अब तक कुल 111 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं प्रदेश में मानसून सीजन में विभिन्न विभागों में हुए नुक्सान का आंकड़ा 545 करोड़ रुपए पहुंच गया है। प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा बारिश बीते 24 घंटों के दौरान हमीरपुर के भोरंज में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गई है। भोरंज में 33 मिलीमीटर, खेरी में 19, नाहन में 11, सलूणी और डल्हौजी में 9, कसौली में 7, पांवटा साहिब में 6, खरदाला व चम्बा में 5, नयनादेवी, पच्छाद, धर्मपुर, नारकंडा, चौपाल और कुमारसैन में 4-4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से प्रदेश में 26 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद बारिश के थमने के आसार हैं। 26 जुलाई तक प्रदेशभर में मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि यैलो अलर्ट को देखते हुए प्रदेश में नदी नालों में बाढ़ आने की संभावना है, ऐसे में नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा भूस्खलन वाली जगहों से भी दूर रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान ऊंचाई से गिरने और पानी के डूबने से भी लोगों की मौतें हो रही हैं, ऐसे में अलर्ट के बीच नदी नालों से दूर रहने की एडवाइजरी जारी की जा रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News