हिमाचल में जानलेवा हुआ स्क्रब टायफस, अब तक 16 लोगों की हुई मौतें

punjabkesari.in Friday, Oct 05, 2018 - 10:57 AM (IST)

शिमला : प्रदेश में स्क्रब टाइफस के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन लोग इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। आई.जी.एम.सी. की अगर बात की जाए तो यहां पर अब तक 16 लोगों की स्क्रब टाइफस से जान जा चुकी है। बावजूद इसके मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। स्क्रब टाइफस की चपेट में आए लोगों का आंकड़ा 300 के पार पहुंच चुका है, वहीं 3,000 के करीब लोग अपने टैस्ट करवा चुके हैं। रोजाना बढ़ रहे मामलों को लेकर आई.जी.एम.सी. प्रशासन भी अलर्ट हो गया है। चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की हिदायत दी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Related News