महिला ने सुसाइड नोट में लिखा मौत की खुद जिम्मेदार, गहरी नींद सो रही हूं

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 05:46 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश) : आनी के रूना इलाके में एक महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। महिला ने सुसाइड नोट भी लिखा है। जिसमें महिला ने लिखा है कि मैं अपनी मौत की खुद जिम्मेदार हूं। मैं गहरी नींद सो रही हूं। पुलिस के अनुसार महिला द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिली। जिस पर महिला के शव को मौके पर जाकर पुलिस ने कब्जे में ले लिया। 32 वर्षीय महिला कल्पना देवी पत्नी लीला चंद निवासी गांव रुना आनी जिला कुल्लू को आनी अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच में पाया गया कि महिला ने जहरीले पदार्थ न्यूवान का सेवन किया है। मौके से न्यूवान की शीशी भी मिली और सुसाइड नोट की भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के बयान भी दर्ज किए हैं। पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News