Kangra: कांगड़ा में महिला की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज
punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2026 - 09:39 PM (IST)
कांगड़ा (कालड़ा): कांगड़ा थाना क्षेत्र की 70 वर्षीय महिला की डॉ. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों के अनुसार खेतों से लौटने पर महिला को तेज दुर्गंध वाली उल्टियां करते पाया गया, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि महिला बयान देने की स्थिति में नहीं थी और परिजनों को भी उसकी तबीयत बिगड़ने के कारणों की जानकारी नहीं है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

