फर्जी डिग्री केस में हरियाणा के करनाल से महिला गिरफ्तार
punjabkesari.in Friday, Mar 05, 2021 - 11:48 PM (IST)

शिमला (राक्टा): सोलन स्थित मानव भारती विश्वविद्यालय के फर्जी डिग्री मामले में एक महिला की गिरफ्तारी हुई है। ये गिरफ्तारी हरियाणा के करनाल से की गई है और महिला पुलिस रिमांड पर है। सूत्रों की मानें तो फर्जी डिग्री बेचने का कार्य हरियाणा से करनाल कार्यालय से आरंभ हुआ था। वहीं पर ऐसी डिग्रियां तैयार की जाती थीं। हालांकि अभी छानबीन चली होने के चलते जांच एजैंसी कुछ ज्यादा कहने को तैयार नहीं है। इससे पहले जांच एजैंसी ने दिल्ली से गिरफ्तारी की थी।
बता दें कि ईडी भी हिमाचल और राजस्थान में मानव भारती, माधव विश्वविद्यालय, मानव भारती चैरिटेबल ट्रस्ट और ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार राणा की 194 करोड़ 12 लाख रुपए की संपत्ति अटैच कर चुका है। सूत्रों के अनुसार जांच से पता चला है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने हजारों फर्जी डिग्रियां बेचकर 387 करोड़ रुपए कमाए। इस पैसे से राजकुमार राणा, उसके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर संपत्तियां खरीदी गईं। फर्जी डिग्री बेचने का कार्य हरियाणा से करनाल कार्यालय से आरंभ हुआ था। वहीं पर ऐसी डिग्रियां तैयार की जाती थीं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

श्रावण का आखिरी उपायः इस दिन भगवान शिव को चढ़ाएं लाल मसूर की दाल, मिलेगा ऐशो-आराम

पशु तस्करी घोटाले के संबंध में अनुव्रत को पेशी के लिए नोटिस भेज रही सीबीआई

भारतीय शेयर बाजार आज बंद, कॉमोडिटी मार्केट में इवनिंग सेशन में होगी ट्रेडिंग

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में गुरुद्वारे में हुए हमले की 10वीं बरसी पर स्मृति सभा आयोजित की गई